इटावा औरैया, मई 22 -- सैफई। मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला का मंगलसूत्र और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र, 530 रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात सूचना पर दुमिला बॉर्डर के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान रवि निवासी लटोगर थाना किशनी मैनपुरी के रूप में हुई है।

अपराध की जानकारी प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि 11 मई को औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी सज्जन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी गर्भवती पत्नी राधा को मेडिकल कॉलेज के न्यू ओपीडी की दूसरी मंजिल स्थित गायनी विभाग में भर्ती कराने आए थे। इसी दौरान 7 मई की सुबह करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग च...