मेडिकल कॉलेज में भर्ती 273 मरीजों में फल का वितरण
मऊ, जून 5 -- मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज, कसारा में भर्ती 273 मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ.मनीष राय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पांडेय, डिंपल जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- योगी के जन्मदिन पर भक्ति, सेवा और उत्साह का संगम यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, दीर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.