पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों पर निजी अस्पतालों के बाहरी व्यक्तियों (दलाल) की नजरें लगी हुई हैं। वार्ड में जाकर दलाल बेहतर उपचार का हवाला देकर उनको निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी जब ऐसा हुआ तो वार्ड में मौजूद चिकित्सक ने ऐतराज किया। इस पर दलाल और चिकित्सक में नोकझोंक होने लगी। इस दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। मामले की एचओडी ने सीएमएस को लिखित शिकायत दी है। ऑर्थो वार्ड में भर्ती मरीज एक मरीज को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने का एक दलाल प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ. यूसुफ ने आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में पसंदीदा मेडिकल स्टोर से खरीदारी कराने का आरोप इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए अस्पताल के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारि...