देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सुबह से बिजली आपूर्ति न होने से दिक्कत हुई। जनरेटर से आपूर्ति देकर काम चलाया गया। बिजली न होने से एक ही डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच हुई, जिससे मरीजों का इंतजार करना पड़ा। बारिश और दोपहर तक ओपीडी होने की वजह से मरीजों की संख्या कम रही। बुखार, सर्दी, खांसी, श्वास, नस, ज्वाइंटपेन, त्वचा, आंख रोग संबंधित अधिक मरीज रहे। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र रोग में मरीजों की भीड़ रही। देर से पहुंचे करीब पचास मरीजों को लौटना पड़ा। बुद्ध पूर्णिमा के कारण मेडिकल कॉलेज में दोपहर तक मरीजों का इलाज हुआ। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीज बढ़े शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। हालांकि बारिश के क...