उरई, दिसम्बर 7 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में बत्ती गुल होने के बाद इमरजेंसी से लेकर पूरी ओपीडी में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से धड़ाम हो गई। अचानक बत्ती गुल होने से सभी जगह अंधेरा छा गया और अफरा तफरी मच गई। हालात यह रहे कि बिजली जाने के बाद जनरेटर नहीं चलने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन लगातार चर्चा में रहता है। शासन प्रशासन की स्पष्ट मंशा है कि मेडिकल कॉलेज में शासन से मिलने वाली समस्त सुविधाओं के साथ मरीजों का अच्छे से अच्छा इलाज किया जाए। लेकिन कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आए दिन इलाज कराने वाले मरीजों को किसी न किसी रूप में भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में देखने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.