देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द, बुखार, कान, नस व हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी विभाग में अधिक मरीज रहे। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर लंबी कतार रही। मरीजों व तीमारदारों में नोकझोंक भी हुई। यहां लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई。 यह भी पढ़ें- गर्मी से बच्चे बीमार, एमसीएच विंग में लगी कतार मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग आए थे। हालांकि मौसम खराब होने के कारण अन्य दिनों के सापेक्ष मरीजों की संख्या कम रही। करीब 12...