कुशीनगर, मई 31 -- पडरौना, निज संवाददाता। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था अब और चुस्त हो गई है। यहां बने पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब यहां चोरी, विवाद या अन्य प्रकार की घटनाओं में कमी आएगी।

घटनाओं का इतिहास मेडिकल कॉलेज कई प्रकार की घटनाओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहा है। यहां के एसएनसीयू से बच्चा चोरी का मामला हो, इलाज के लिए आए मरीजों को बिचौलियों द्वारा झांसे में लेकर निजी अस्पतालों में ले जाने, इसे लेकर बिचौलियों में आपस में मारपीट, बाइक चोरी सहित कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां तक कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय स्टॉफ के साथ मार-पीट की घटनाएं भी कई मर्तबा हुई हैं। मरीजों के साथ भी दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस तरह ...