देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को करीब चार हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। पर्ची से लेकर दवा काउंटर तक लोगों को डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र व बाल रोग, ईएनटी, चेस्ट विभाग में मरीजों की भीड़ रही। इन स्थानों पर पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। हड्डी टूटने, नस, ज्वाइंटपेन, वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, कान, आंख की बीमारी से पीड़ित अधिक पहुंचे थे। श्वास, त्वचा, मानसिक रोग से पीड़ितों की भी कतार रही। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। एक्स-रे के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई।मेडिकल कॉलेज में होली त्योहार बीतने के बाद शुक्रवार को मरीज उमड़े। शहर ...