मेडिकल कॉलेज में परखी स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों से लिया फीडबैक
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को जनपद भ्रमण के दौरान माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, लेबर रूम, अस्थाई रूप से संचालित पीआईसीयू एवं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता व अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछा कि उन्हें आवश्यक दवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं व किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा सुविधा शुल्क की मांग तो नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क उपचार उपलब्ध कराना सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.