अल्मोड़ा, मई 3 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अनुबंध के आधार पर फैकल्टी की नियुक्ति को फिर से विज्ञप्ति निकाली है। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 73 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सात मई को प्राचार्य भवन में वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसमें प्राफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर 40 और एसिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद शामिल हैं। इस साक्षात्कार में मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टरों के आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- MPESB Sarkari Job Alert 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर निकली वैकेंसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...