पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दिव्यांग कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों की प्रमाण पत्र की जांच में संदिग्ध फर्जी पाए जाने के बाद सात छात्र पर निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है। दरअसल बीते दिनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिव्यांग कोटे से नामांकन कराने आए एक छात्र की पहले से प्रमाण पत्र का जांच काम चल रहा है। इसी कड़ी में कॉलेज प्रशासन ने अन्य सत्र में नामांकित हुए दिव्यांग छात्र के प्रमाण पत्र की भी जांच शुरु की गई। इस जांच में पिछले दो सत्रों से सात छात्र के प्रमाण पत्र संबंधित संस्थानों से सत्यापन कराए जाने के बाद फर्जी पाया गया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उन सात छात्रों को निस्कासित कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है। विभागीय जानकारी में प्रत्येक वर्ष 1...