देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। दवा और एक्स-रे के लिए भीड़ रही। लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। बगल से जाने को लेकर मरीजों व तीमारदारों में नोंकझोक हुई। मेडिसिन, आर्थो, स्किन, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन में लंबी कतार रही। बाल रोग, मानसिक रोग में भी अधिक मरीज रहे। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। चेस्टपेन की शिकायत की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंचे थे। बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, ज्वाइंट दर्द, कान, श्वास, त्वचा रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही लाइन लगने लगी। करीब 2500 लोगों ने पर्चा लिया, जबकि...