देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कार्यकक्ष में प्राचार्य और सीएमएस के साथ बैठक की। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं सहित दवा, इलाज सहित अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी और सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत पद के सापेक्ष चिकित्साधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कराई जाए। मेडिकल कॉलेज की सेवाओं को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाते हुए मरीजों का इलाज सुचारू रूप से किया जाए। यह प्रयास हो कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा न हो। मरीजों को सभी सुविधाएं मिले व दवा, इलाज आदि उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी आवश्यक उपकरणों व दवाओं की भी व्यवस...