बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शासन ने पहल की है। शासन की ओर से बॉन्ड के तहत मेडिकल कॉलेज बस्ती में 35 नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की तैनाती की गई है। नए चिकित्सकों के कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को इलाज और देखरेख में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से जूनियर चिकित्सकों की कमी के कारण वार्डों में भर्ती मरीजों के फॉलोअप और नियमित देखरेख में परेशानी हो रही थी। जूनियर डॉक्टरों की कमी का असर ओपीडी और वार्ड की व्यवस्था पर भी पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज को 70 नए जूनियर रेजीडेंट्स मिले इसके चलते सीनियर चिकित्सकों पर अतिरिक्त कार्यभार था। अब 35 नॉन पीजी जूनियर डॉक्टरों की तैनाती से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और ...