शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में तीसरे दिन इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं फिर से सुचारू हो गईं। नेटवर्क दुरुस्त होते ही पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आ गई, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण पिछले दिनों अस्पताल की कई व्यवस्थाएं प्रभावित थीं, लेकिन सेवा बहाल होते ही पर्चा काउंटर पर काम सामान्य गति से शुरू हो गया। खून सहित विभिन्न जांचों की रिपोर्ट भी समय पर जारी की जाने लगीं और उन्हें सीधे संबंधित वार्ड व ऑपरेशन कक्ष तक पहुंचाया गया। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद एक दिन में 500 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक निपटाई गईं। यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर क्या अपडेट, कहां देख सकते हैं जैक मैट्रिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.