देवरिया, जुलाई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने स्तन कैंसर से पीड़ित महिला का शनिवार को जटिल आपरेशन किया। आपरेशन वाले स्थान को सुन्न कर आपरेशन किया गया। इससे मरीज को किसी तरह का दर्द नहीं हुआ। इसका असर दस से बारह घंटे तक रहेगा। आपरेशन सफल रहा और मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस तरह का यहां दूसरी बार आपरेशन हुआ है। अन्य अस्पतालों में मरीज को अधिक धन खर्च करना पड़ता। मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्जरी विभाग में आएदिन जटिल आपरेशन कर मरीजों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के खामपार थाना क्षेत्र के भोपतपुरा ग्राम पंचायत के करजनिया भेड़वा टोला निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी नरेश राजभर बाएं तरह स्तन में गांठ और दर्...