देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में डॉक्टरों ने बच्चेदानी का दुर्लभ एवं जटिल आपरेशन किया, जो सफल रहा। मरीज काफी दिनों से पेट में दर्द से परेशानी थी। आपरेशन कर हार्न को निकाला गया। पहली बार इस तरह का आपरेशन किया गया है। जटिल होने के कारण अधिकांश हायर सेंटर में ही आपरेशन किए जाते हैं। आपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है।गौरीबाजार क्षेत्र के विनायक गांव की सलमा 29 काफी दिनों से दर्द से परेशान थी। मासिक के दौरान उसके पेट में अत्यधिक दर्द होता था, जबकि पेट के निचले हिस्से में निरंतर दर्द से परेशान थी। प्राइवेट में कई जगह दिखाई। दवा खाने पर आराम नहीं होने पर आपरेशन की सलाह दी गई, लेकिन आपरेशन हायर सेंटर में होने की बात कही गई। साथ ही प्राइवेट अस्पताल में अधिक खर्च आने की...