उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए नवीन डायलिसिस यूनिट मशीनों का उद्घाटन सभापति उप्र विधान परिषद लखनऊ कुंवर मानवेन्द्र सिंह द्वारा ऑडिटोरियम से वर्चुअल फीता काटकर किया गया। इस पहल से जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को अब बेहतर और सुलभ उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।सभापति मानवेंद्र सिंह ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर बल देते हुए कहा कि रोगी हित सर्वोपरि है और प्रत्येक चिकित्सक को संवेदनशीलता व सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा आश्वस्त किया कि चिकित्सा महाविद्यालय के विकास को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हों...