देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। ज्वाइंटपेन, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा त्वचा, कान, आंख व श्वास रोग से पीड़ितों की संख्या भी अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, चेस्ट व टीबी विभाग में मरीजों की कतार रही। उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे व दवा के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इन स्थानों पर मरीज व तीमारदार आपस में उलझ गए, जिससे शोर मचा। लोगों को एक से डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करना पड़ा। देर से पहुंचे करीब दस लोग भीड़ देख बिना जांच कराए लौट गए। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही लाइन लगने लगी। करीब 2200 से अधिक लोगों ने पर्चा लिया, जबकि फा...