पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जल्द ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इमरजेंसी का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी के समीप स्थित डॉक्टर आवास परिसर में पुलिस चौकी के लिए स्थान भी चिन्हित किया गया। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। प्राचार्य ने दूरदराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था भी परखी। यह भी पढ़ें- एसएनसीयू में जांच करने पहुंची प्राचार्य, स्वास्थ्य कर्मियों म...