प्रयागराज, फरवरी 28 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और एसआरएन अस्पताल परिसर में शनिवार को होली का उल्लास छाया रहा। मेडिकल छात्रों, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने घर जाने से पहले दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। पीजी हॉस्टल में डॉक्टरों ने रंग खेला और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी। पैथोलॉजी और माइक्राबॉयोलोजी विभाग में लैब टेक्निीशियन रंग से सराबोर हो गए। होली गीत पर खूब मस्ती की। अबीर-गुलाल लगाकर रंग पर्व की खुशियां साझा की। डॉ. कचनार वर्मा, गौरव त्रिपाठी, आस्था, आलोक सिंह, करण पांडेय, रोहित, काव्या सिंह, मीनाक्षी, संध्या, उत्कर्ष, दिव्यांश, अनूप, सानिया, शिवानी, मनीष, मुनीम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.