हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे युवक से महिला और उसके भाई ने झांसे में लेकर बनवाने के एवज में उससे दो हजार की डिमांड की। रुपये देने के महीनों बाद जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने युवक ने आरोपित भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव तिलकपुरवा के शुभम शुक्ला ने बताया कि उसकी बेटी दीक्षा का जन्म 15 जनवरी वर्ष 2020 को मेडिकल कॉलेज में हुआ था। आरोप है कि वह अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां उसके परिचित थाना बेनीगंज क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के गौरव त्रिपाठी और उसकी बहन निधि त्रिपाठी उसको मिले। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने उसे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देते हुए दो हजार 50 रूपये का खर्चा बताया। इस पर पीड़ित शुभम ने उसको दो हजार 50 रूपये दे दिए। कुछ समय बीत जाने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.