संवाददाता, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक विभाग में डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्रा ने विभाग के एक जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों के साथ जूनियर डॉक्टरों के एक समूह ने मारपीट की। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उत्पीड़न की वजह से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। महराजगंज जिले की छात्रा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक विभाग में डिप्लोमा कोर्स कर रही है। उसका आरोप है कि विभाग का एक जूनियर डॉक्टर पिछले करीब एक महीने से लगातार मोबाइल पर फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। छात्रा का कहना है कि 12 जुलाई की रात विभाग...