कन्नौज, मार्च 8 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिस कारण भर्ती मरीजों व मेडिकल कर्मियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद विद्युत आपूर्ति दोबारा शुरू कराई गई। गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के दौरान बिजली लाइनों में गड़बड़ी की आंशाका को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सर्तक है। रविवार को कॉलेज प्रशासन ने बिजली लाइनों में मेंटिनेशन का काम कराया। जिस कारण सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति रोक दी गई। बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मेडिकल कर्मियों को भी काफी दिक्कतें हुई। दोपहर 02 बजे के बाद दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू होने पर मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...