मेरठ, मार्च 12 -- ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग के डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने की। डॉ. सिंह ने लोगों को ग्लूकोमा के बारे में बताया। अवगत कराया कि इस वर्ष ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह की थीम है कि विश्व को ग्लूकोमा मुक्त बनाने हेतु एकजुट हो जाएं। 40 वर्ष की उम्र के पश्चात अपनी आंखों की नियमित जांच जरूर करवाएं एवं जिन लोगों को डायबिटीज है अथवा घर में ग्लूकोमा का पारिवारिक इतिहास है तो आवश्यक रूप से ग्लूकोमा की जांच करवाएं। क्योंकि इस रोग के निदान के लिए इसका जल्दी पता लगाना अति आवश्यक है ताकि समय रहते इसको कंट्रोल किया जा सके।डॉ. अलका गुप्ता आचार्य नेत्र रोग विभाग द्वारा भी लोगों को ग्लूकोमा के लिए जागरूक किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आय...