देवरिया, जून 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गैस्ट्रो और यूरो के मरीजों के लिए इलाज की सुविधा होगी। दो विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। ऐसे में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें यहीं पर उपचार मिलेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से मरीजों हायर सेंटर तथा निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। यहां इलाज की सुविधा होने से मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत होगी।मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें इलाज के लिए महानगरों की ओर नहीं जाना होगा। यहां ओपीडी में गैस्ट्रो के करीब 40 और यूरो की बीमारी से पीड़ित करीब 30 मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से सर्जन उपचार करते थे, वहीं गंभीर मरीजों को हायर सेंटर...