बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आवाजाही से वार्डों में भर्ती मरीजों, विशेषकर नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के गलियारे में एक कुत्ते के खुलेआम घूमने का मामला सामने आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कुत्ता अस्पताल के गलियारे से होते हुए ब्लड बैंक क्षेत्र तक जाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान मरीज कुत्ते के डर से किनारे हटते नजर आते हैं। तीमारदारों का कहना है कि रात के समय कुत्तों की संख्या और सक्रियता बढ़ जाती है।झुंड के रूप में कुत्ते गलियारों में घूमते रहत...