जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धीकपुर में छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एनाटॉमी विभाग ने शुक्रवार को चित्रकला, रंग भरने, प्रतिरूप निर्माण व कांच चित्रकारी पर आधारित शैक्षणिक प्रदर्शनी लगाई। इसमें बेहतर प्रदर्शनी लगाने वालों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रो.आरबी कमल के निर्देशन में विभागाध्यक्ष प्रो. भारती यादव ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष तथा पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना विज्ञान से जुड़े विभिन्न अंगों व संरचनाओं के आकर्षक व शिक्षाप्रद मॉडल और चित्र प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप घुटने के जोड़...