मेडिकल कॉलेज में एक एक्सरे मशीन खराब, दूसरी बार-बार हो रही बंद, बैरंग लौट रहे मरीज
कुशीनगर, जून 17 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग में मशीनों की खराबी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से इन दिनों करीब 200 से अधिक मरीज एक्सरे कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीनों की तकनीकी खामियों के चलते सभी मरीजों की जांच समय पर नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से एक्सरे मशीन खराब, 450 से अधिक मरीज बेहालमशीनों की स्थिति स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग में दो मशीनें लगीं हुईं हैं। इनमें से एक मशीन पिछले करीब सवा महीने से खराब पड़ी है। दूसरी मशीन के सहारे ही पूरे विभाग का कार्य संचालित किया जा रहा है, लेकिन यह मशीन भी लगातार दबाव झेलने में सक्षम नहीं है। लगभग 50 एक्सरे करने के बाद मशीन अत्यधिक गर्म होकर स्वतः बंद हो जाती है। कुछ समय बाद जब मशीन दोबारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.