देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की कतार रही। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, वहीं पहले जांच कराने को लेकर लोग उलझ गए, जिसे लेकर हंगामा भी हुआ। इसके अलावा आर्थो, मेडिसिन, नेत्र, त्वचा, ईएनटी में मरीजों की भीड़ रही। इन स्थानों पर धक्का-मुक्की हुई। पैथालाजी रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर पर भी कतार रही। दवा काउंटर पर भी लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ी, लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद तक दवा वितरित की गई।मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार लगनी शुरू हो गई। करीब...