पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण इन दिनों जिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिन भर में कुल पंजीकरण की संख्या 1700 के पार पहुंच गई। होली का पर्व निपटने के बाद ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक पहुंचे। इसके अलावा त्वचा और आंखों से संबंधित दिक्कतों वाले मरीज भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टरों को तय समय के बाद तक मरीजों को देखना पड़ा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर चिकित्सकों को दिशाा निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण काउंटर और ओपीडी कक्षों क...