पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगों के सटीक निदान के लिए इकोकार्डियोग्राफी (ईको) की अत्याधुनिक सुविधा संचालित की जा रही है। इससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह सुविधा डॉ. गिरीश अनेजा के मार्गदर्शन में नियमित रूप से उपलब्ध है। डॉ. अनेजा द्वारा प्रतिदिन औसतन 10 से 15 मरीजों की इकोकार्डियोग्राफी जांच की जा रही है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का समय रहते और सटीक पता लगाया जा रहा है। इकोकार्डियोग्राफी एक सुरक्षित और गैर-आक्रामक जांच प्रक्रिया है, जिसके जरिए हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन किया जाता है। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ रहा, जिससे उनके समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। मीडिया प्रभारी ड...