भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपने पीजी छात्रों के शोध कार्यों को मान्यता दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। इस बाबत मेडिकल कॉलेज ने इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी का गठन किया है। प्राचार्य डॉ. संदीपलाल ने बताया कि कमेटी की ओर से विभिन्न रिसर्चों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से मान्यता दिलाने की पहल की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए शोध कार्य को आईसीएमआर से मान्यता मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। पूर्व में भी कई बार यह प्रयास किया गया था। लेकिन काउंसिल ने प्रस्ताव को वापस कर दिया था। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी का गठन इस बार कमेटी के सदस्यों की ओर से रिसर्च को मान्यता दिलाने के मानकों का विस्तार से अध्य...