गोरखपुर, फरवरी 27 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में इंजेक्शन ले जाने के मामले में गुरुवार को पुरुष नर्स और इंटर्न छात्र के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इंटर्न ने अपने साथियों को बुलाकर मारा-पीटा। मामले में आक्रोशित महिला और पुरुष स्टाफ नर्स प्राचार्य कार्यालय पर पहुंचकर प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। स्टाफ नर्सों ने करीब चार घंटे तक प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया। मामले में अंत में तीन सदस्यीय कमेटी बनाने की बात प्राचार्य ने कही है। इस बीच इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की अपराह्न दो बजे महिला सर्जरी वार्ड नम्बर 4 में कार्यरत एक इंटर्...