पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संबद्ध चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक स्व चालित फर्श सफाई मशीन की शुरुआत की गई है। अस्पताल में स्थापित यह उच्च क्षमता वाली स्क्रबर-ड्रायर मशीन एक साथ फर्श की धुलाई, ब्रशिंग और जल-शोषण का कार्य करती है। इससे सफाई के बाद फर्श पर पानी का जमाव नहीं होता और फिसलन व संक्रमण का खतरा कम रहता है। मशीन के संचालन से कम समय में बड़े क्षेत्र की सफाई संभव हो रही है, साथ ही कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि हुई है। नई व्यवस्था से फर्श की स्वच्छता और चमक लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल रही है तथा संक्रमण नियंत्रण मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...