देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर अवकाश होने के बावजूद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के हित को देखते हुए मंगलवार को आधे दिन ओपीडी खुली रहेगी। मरीजों को इलाज और जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि होली के दिन बुधवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। साथ ही वार्ड में हर समय डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों के उपचार के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकारी की ओर से अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज में हर रोज मरीजों की भीड़ होती है। अवकाश को देखते हुए मरीजहित में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है, जिससे आने वाले मरीजों को वापस न लौटना पड़े। ...