देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत आग की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें आग की घटनाओं के रोकथाम, उससे बचाव और आग पर काबू पाने की जानकारी दी गई। साथ ही आग बुझाने के गुर भी सिखाए गए। अग्निशमन संयंत्रों के प्रयोग के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- जोगबनी में एक दिवसीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्नआग की घटनाओं की रोकथाम मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग परिसर में जूनियर डॉक्टर, सुरक्षा कर्मी, आउट सोर्सिंग कर्मी एकत्र हुए। अग्निशमन विभाग के एसआई विशाल यादव के नेतृत्व में फायरमैन संदीप कुमार व राजाराम सिंह ने आग की घटनाओं के रोकथाम के बताया। कहा कि एक्सेंशन बोर्ड, मोबाइल चार्ज बोर्ड में हायर वोल्टेज डिवाइस एक साकेट में न लगाए। इसकी वजह से ओवर लोड से शार्ट सर्कि...