देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आंख की बीमारी, बुखार पेट दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा त्वचा, नस, जोड़ों के दर्द, श्वास रोग के मरीजों की संख्या भी अधिक रही। शनिवार को करीब पैंतीस सौ से अधिक लोग पहुंचे थे। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए भीड़ रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी मरीजों की लाइन रही। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की, तो कुछ स्थानों पर लोग गार्ड से उलझ गए, जिससे कई बार हंगामा हुआ। दवा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर लंबी कतार रही, लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। कुछ लोग भीड़ देख बिना जांच कराए लौट गए।

म...