फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं हड़ताल पर उतर आए हैं। शुक्रवार रात छात्रों ने कॉलेज परिसर में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और डीन व डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उनका आरोप है कि कॉलेज में लंबे समय से पेयजल और बिजली की आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से कक्षाओं में प्रोजेक्टर और पंखे नहीं चल पाते, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही। कई विषयों में फैकल्टी की कमी के कारण नियमित कक्षाएं भी नहीं लग पा रहीं。 यह भी पढ़ें- MBBS : 15 साल से एमबीबीएस में फेल हो रहे छात्र ने दो विषयों में फिर से दी बैक परीक्षाछात्रों की समस्याएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.