औरैया, अप्रैल 28 -- ककोर, संवाददाता। भीषण गर्मी के मद्देनजर संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के प्रतिनिधि के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कॉलेज व संबद्ध अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल के दौरान डॉक्टरों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित कार्रवाई के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्र के उपयोग का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया, साथ ही अस्पताल व छात्रावास के आपातकालीन निकास मार्गों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.