बिजनौर, मार्च 14 -- बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कालेज स्वाहेड़ी से छात्रों को लेकर बिजनौर मेडिकल अस्पताल आ रही मिनी बस को मंडावर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में सवार छात्रों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर छात्रों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि कई छात्र-छात्राए मामूली घायल हो गए। शुक्रवार को करीब 11 बजे महात्मा विदुर मेडिकल कालेज स्वाहेड़ी से छात्रों को लेकर बिजनौर मेडिकल अस्पताल आ रही बस को मंडावर मार्ग पर महादेवपुरम चौराहे के समीप बिजनौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का अगला ...