उरई, मई 21 -- उरई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में बीते सोमवार रात हुए बवाल के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को भाजपाइयों और व्यापारियों ने शहर का आधा बाजार बंद कराकर किए गए प्रदर्शन के बाद पीड़ित की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर आराध्य नगाइच और 30 से 40 अज्ञात जूनियर व सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित व्यापारी नेता ब्रजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी स्मृति गुप्ता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इमरजेंसी में पर्चा बनाने में देरी हो रही थी। यह भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री ने देवनागर चौराहे पर कराया मुंडन विरोध करने पर डॉक्टर आराध्य नगाइच ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि जब उनके बेटे गोपाल ने विरोध किया ...