इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- सैफई। मेडिकल कॉलेज के चर्चित पेसमेकर घोटाले की लंबित विवेचना को तेज करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विशेष जांच टीम बनाकर प्रकरण को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। तीन साल से अधिक समय से धीमी पड़ी जांच, अधिकारियों के लगातार तबादले और तकनीकी जटिलताओं के कारण मामला अब तक अधूरा था, लेकिन नई टीम से निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। गठित एसआईटी में सीओ सैफई केपी सिंह के साथ क्राइम ब्रांच के निरीक्षक, मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और एक अन्य सदस्य को शामिल किया गया है। टीम मेडिकल और तकनीकी दोनों पहलुओं की संयुक्त जांच करेगी, जिससे मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके।इस प्रकरण की शुरुआत 24 दिसंबर 2022 को हुई थी, जब तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.