हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने फीडर के ट्रांसफार्मर में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं। इससे वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- तिकुनिया पर कॉस्मेटिक शोरूम में लगी आग आग लगने के कारण मेडिकल कॉलेज के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपचार क...