पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- संतोष, पिथौरागढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी तैयारियां तय समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाना प्रस्तावित है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ.जीवन सिंह चुफाल,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...