मेडिकल कॉलेज डेढ़ करोड़ तक की खरीदारी खुद कर सकेंगे
धनबाद, अगस्त 20 -- मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव (अनुरक्षण) योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों को मिलने वाली पांच करोड़ रुपये की राशि के खर्च का दायरा बढ़ाया गया है। अब इस राशि में से अधीक्षक को भी अधिकतम डेढ़ करोड़ रुपये तक उपावंटित किए जा सकेंगे। इसका इस्तेमाल अस्पताल और उपलब्ध संसाधन के विकास, आवश्यक व इमरजेंसी दवाओं की खरीद समेत रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकेगा। पहली बार अधीक्षक को इस योजना के तहत राशि खर्च करने की अनुमति दी गई है। बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना के तहत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि के उपावंटन का भी प्रावधान रखा गया है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य 1.50 करोड़ रुपये अधीक्षक को उपावंटित कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.