इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। मेडिकल कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक के खुले पुर्जे, इंजन, दो अवैध चाकू, बाइक खोलने के उपकरण तथा एक सीजशुदा बाइक बरामद की है। फिरोजाबाद निवासी अजीत सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया था कि उनके चाचा घनश्याम बाबू की बाइक गेट नंबर 3 के बाहर से चोरी हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम ने हैंवरा बाईपास तिराहे के पास से गौतम यादव निवासी मैनपुरी और चंदन निवासी कन्नौज को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...