पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल के एकमात्र मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही वर्चुअल डिसेक्शन टेबल उपलब्ध हो जाएगा। वर्चुअल डिसेक्शन टेबल आ जाने से डेड बॉडी की कमी से प्रभावित हो रहा कार्यों में कमी आएगी। यह पूर्ण रूप से उसे प्रतिस्थापित तो नहीं कर सकता मगर शवों की कमी से प्रभावित कार्य बिना रुके जारी रहेगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ पी एन महतो ने बताया कि राज्य की ओर से सूचित किया गया है कि शीघ्र ही कॉलेज को वर्चुअल डिसेक्शन टेबल उपलब्ध करा दिया जाएगा। टेबल कि कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। टेबल के आ जाने से शव चित्रों के साथ शारीरिक संरचना को समझने में छात्रों को सहूलियत होगी। इसे डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में प्रयोग करते हुए पढ़ाने में भी शिक्षकों को मदद मिलेगा। इस थ्री डी मशीन की मदद से मेडिकल विद्यार्थी मृत व्यक्ति...