मधेपुरा, फरवरी 28 -- सिंहेश्वर। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज के पास बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे मेडिकल की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया।वहां तत्काल कोई वैध कागजात नहीं रहने और कई अन्य कारणों से पांच मेडिकल स्टोर को सील किया गया।इससे पहले जिला प्रशासन की विशेष टीम ने देर शाम मेडिकल कालेज के समीप अलग अलग कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। वहां प्रशासन को ऐसी सूचना मिल रही थी की बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित मेडिकल कालेज में प्रतिबंधित दवाई खुले आम बिक रही है। दिन में पहले उत्पाद विभाग की टीम नें छापेमारी की। इसके बाद सदर एस डीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में एएसपी प्रोवेन्द्र भारती, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंद्र कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह , ड्रग इंस्पेक्टर के साथ भारी संख्या में पुलिस बल छापेमारी करने पहु...