देवरिया, नवम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सर्वर में खराबी से सोमवार को करीब आधे घंटे कार्य ठप रहा। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर पर कार्य बाधित हो गया। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गड़बड़ी दूर होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मेडिसिन, आर्थो, स्किन, बाल रोग, पल्मोनरी व नेत्र विभाग में मरीजों की भीड़ रही, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। पहले डॉक्टर के कमरे में जाने को लेकर धक्का-मुक्की और नोंकझोक हुई। बुखार, सर्दी-जुकाम, नस, सांस, नेत्र व चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बिलिंग व दवा काउंटर तथा डिजिटल एक्स-रे सेन्टर पर भीड़ रही, जिससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हुई। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अलावा बिहार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.